फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली बिल, गन्ना भुगतान की समस्या पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर, समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण 16 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर हजारों करोड़ों रुपये का बकाया आ रहा है। जिससे किसानों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली ग्रुप की दो चीनी मिलें हैं। जिन पर जनपद के किसानों का 200 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। वर्तमान समय में किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में किसानों का जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए। आवारा व छुट्टा पशुओं की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए। ताकि किसानों की फसल बर्बाद ना हो। सिंभावली-बक्सर के मध्य से अनूपशहर नहर निकल रही है। जिसकी इन दिनों सफाई हो रही है।
विज्ञापन


नहर की सफाई के कारण पटरी के दोनों तरफ सिल्ट निकाली गई है। जिस कारण ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। किसानों ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने भाकियू के पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में चौधरी टेनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, उदयवीर मुखिया, मोहम्मद साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें