फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विकास कार्यों की बैठक में प्रभारी मंत्री और सदर विधायक के बीच तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में माहौल गरमा गया। मंत्री ने नगर पालिका ईओ से पार्टी महामंत्रियों के बताए कार्यों की जानकारी मांगी तो सदर विधायक विजयपाल आढ़ती भी बोलने लगे। इस पर मंत्री और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई। नाराज विधायक बैठक बीच में ही छोड़कर सभागार से चले गए। पीछे-पीछे सीडीओ हिमांशु गौतम और सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी भी गए। दोनों अधिकारी किसी तरह विधायक को समझाकर बैठक में वापस लाए।



सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका हापुड़ में अधिकारियों की ओर से उनकी अनदेखी किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन


यह मुद्दा सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में भी उठा। पहले प्रभारी मंत्री ने एक भाजपा सभासद का विद्युत कनेक्शन काटने के मामले में ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशु सचान को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद नगर पालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा से पार्टी के जिला महामंत्रियों के बताए कार्यों को लेकर सवाल पूछने लगे। साथ ही लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर भी सवाल किए।



इस पर सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने बीच में टोकते हुए कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के मामले में महामंत्री उन्हें जानकारी जरूर दें, जिससे वह भी शिकायतों का समाधान कर सकें। बिना बताए हर बार इस प्रकार से शिकायत करना सही नहीं है। इसी बात को लेकर प्रभारी मंत्री और सदर विधायक के बीच तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि मेरे हिसाब से कोई ऐसा मामला नहीं था। पार्टी में छोटी-छोटी बातें चलती रहती हैं। कोई बड़ा मुद्दा या प्रकरण नहीं था। सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि बैठक में हुई बातचीत को लेकर प्रभारी मंत्री से वार्ता हो गई है। इससे ज्यादा मुझे मामले में कुछ नहीं कहना है। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समीक्षा बैठक में सदर विधायक के साथ किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई थी। वह तो टॉयलेट गए थे। कुछ देर बाद वापस आ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें