फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युद्ध समाप्त कराने की मांग को लेकर यूएनओ को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
हापुड़। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की बैठक गढ़ रोड पर वुड इंडिया पर हुई। इसमें ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अमेरिका की कार्यशैली की निंदा की। इसे लेकर एक ज्ञापन यूएनओ को भेजकर युद्ध समाप्त कराने की मांग की गई है। वक्ता नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह युद्ध पूरे विश्व पर जबरन थोपा गया है। जिसका मुख्य सूत्रधार अमेरिका है। अमेरिका विश्व में गुंडागर्दी की तरह व्यवहार कर रहा है। इस युद्ध से मानवता के साथ कई देशों में कारोबार ठप हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएनओ इस विनाशकारी युद्ध को तुरंत रोका जाए और विश्व को संकट से बचाया जाए। इसके अलावा बैठक में बच्चों की शादी देरी से करने को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र गुप्ता, ब्रिज मोहन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राम सर्राफ, वीरेंद्र कुमार, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल चोटी, पुनीत गर्ग, अर्चना कंसल, पूनम गुप्ता, शिल्पी गर्ग, अनिता गुप्ता, महेंद्र शर्मा, विमेश गोयल, गिरीश अग्रवाल, लच्छीराम कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें