फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे डॉग स्क्वाड व सर्विलांस टीम : कलानिधि नैथानी

Thu, 06 Feb 2025 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को अपराध शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड व सर्विलांस सेल का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध के बाद तुरंत बाद घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम को पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन के साथ समय से निस्तारण करने, लंबित विवेचनाओं के संबंध में क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा 15 दिवस में और पुलिस अधीक्षक द्वारा एक माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अपराध होने पर डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन करें। इसके अलावा सात साल से अधिक सजा के प्रत्येक प्रकरण में अधिकारी अवश्य मौके पर पहुंचें। यूपी-112, कंट्रोल रूम से समन्वय रखें। इसके अलावा सीसीटीएनएस से प्राप्त ऑन लाइन आवेदन सेवाएं तीन दिन में पूर्ण की जाएं। इस दौरान एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर समेत अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें