फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोरम पूरा न होने पर चंडी मंदिर समिति की बैठक स्थगित

Sat, 22 Jun 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति की साधारण सभा शनिवार को मंदिर धर्मशाला में संपन्न होनी थी, लेकिन कोरम पूरा न हाेने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब रविवार (आज) की सुबह दस बजे से बैठक होगी। चर्चा है कि शहरवासी नए सदस्यों के लिए बढ़ाए जाने वाले शुल्क का विरोध कर रहे हैं। यही कारण रहा कि शनिवार को कोरम भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


सभा का कोरम पूरा करने के लिए 590 सदस्यों का मौजूद रहना जरूरी था, लेकिन सिर्फ 54 सदस्य ही पहुंचे थे। इसमें समिति द्वारा दो नए पद प्रचार मंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष, छह प्रकार के पदाधिकारी एक पद पर सिर्फ दो बार ही चुनाव लड़ सकते हैं आदि प्रस्ताव रखे जाने हैं। सबसे महत्वपूर्ण नए सदस्यों के लिए शुल्क को पांच हजार से बढ़ाकर 51 हजार किए जाने की बात है। इस पर शहर में सबसे अधिक चर्चा है। क्योंकि पिछले चुनाव से पहले ही पांच हजार रुपये शुल्क देकर लोग सदस्य बने थे। ऐसे में नए सदस्य बनने के इच्छुक लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब देखना होगा कि रविवार को सभा के दौरान इस पर चर्चा में क्या निष्कर्ष निकलता है। कार्यवाहक मंत्री मोहित जैन ने बताया कि सभा में सदस्यों की उपस्थिति 54 रही है। गणपूर्ति के अभाव में सभा स्थगित करते हुए रविवार की सुबह 10 बजे फिर से बुलाई गई है। इस संबंध में समिति के प्रधान नवनीत अग्रवाल का कहना है कि यदि नए सदस्य बनाने के लिए बढ़ाए जाने वाले शुल्क का लोग विरोध कर रहे हैं तो यह सभी के सामने आ जाएगा। बिना सदस्यों की अनुमति के शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। मौके पर प्रधान नवनीत अग्रवाल, जयप्रकाश वर्मा, संजीव विजय गुप्ता, लोकेश गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, विशाल मित्तल, अमित गोयल सिंपल, विकास शर्मा, संजीव आड़ वाले, आदित्य गोयल, अखिल सिंहल, जयभगवान गौतम, विवेक गर्ग, अंकुर कंसल, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें