फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में मेडिकल के छात्र की मौत, चार घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 स्थित अनवरपुर कट के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में एमबीबीएस के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र समेत चार युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के जींद निवासी हर्ष ढांडा सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार शाम वह अपने साथी दिल्ली आंबेडकर पैलेस निवासी हर्षवर्धन रावत और गाजियाबाद के राजेंद्रनगर निवासी आयुष कुमार के साथ किसी काम से स्कूटी से पिलखुवा गया था। देररात वापस कॉलेज आते समय उनकी स्कूटी हाईवे की सर्विस रोड पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी और बाइक सवार मेरठ के अतराड़ा गांव निवासी ममनून और अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवक दहपा गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक छात्र के परिजन को सूचना दे दी गई है, जबकि चारों घायलों को मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। अभी तक किसी के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें