फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मौसम बदलाव के बाद दो दिन में दस डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
रविवार को आसमान में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज रविवार को भी बदला रहा। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। कभी घने बादल छाए रहे तो कभी हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। बारिश और बादलों के कारण पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा में ठंड से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम ने करवट बदली को शनिवार को पूरे दिन जिले में बारिश होती रही। रविवार को भी सुबह से चल रही ठंडी हवा और रिमझिम बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। आकाश में काले बादल छाए रहे। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी दिखाई दी। तीन दिन पूर्व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था जो बारिश के बाद दस डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
तापमान में गिरावट के बाद सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल अभी कुछ दिन उमस से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें