फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने पकड़ा बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मौलाना नईम। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के एक मस्जिद में पढ़ाई के लिए गई छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में नईम निवासी गांव नंगलामल, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उनकी छह वर्षीय बेटी 23 जुलाई को सिंभावली क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद में पढ़ाई करने गई थी। उनका आरोप था कि छुट्टी होने के बाद नईम ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और बच्ची को अकेले कमरे में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर बच्ची की तबीयत बिगड़ने और परिजनों के पूछने पर घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सूचना के आधार पर आरोपी को सिखैड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें