फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग: डी पोल्यूशन मशीन फटी, लाखों का स्क्रैप जला; दमकल ने पाया काबू

Sun, 23 Nov 2025 05:49 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

चितौली रोड स्थित स्क्रैप यार्ड में डी पोल्यूशन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे स्क्रैप भी जल गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग बुझाई, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ। पुलिस और दमकल विभाग आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की चितौली रोड स्थित वाहन स्क्रैप यार्ड में डी पोल्यूशन मशीन में अचानक आग लग गई। मशीन में लगी आग ने आसपास रखा स्क्रैप भी चपेट में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से यार्ड में रखा लाखों रुपये का स्क्रैप जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन



पुलिस व दमकल विभाग आग लगने की मामले की जांच रहा है। मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल का चितौली रोड पर सेवन स्क्वायर एंटरप्राईजेज के नाम से वाहन स्क्रैप यार्ड स्थित है। रविवार की दोपहर यार्ड में रखी डी पोल्यूशन मशीन में अचानक आग लग गई। आग ने मशीन के आसपास रखे स्क्रै प को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते स्क्रैप में भीषण आग लग गई। आग लगती देख यार्ड में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और यार्ड से धुंए का गुब्बार आसमान में छा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है आग की चपेट में आकर डी पोल्यूशन मशीन भी फट गई। इससे एक बड़ा धमाका भी लोगों को सुनाई दिया था। डी पोल्यूशन मशीन से गैस व तेल निकलने के दौरान यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। यार्ड कर्मचारियों ने यार्ड में लगी आग की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ यार्ड में पहुंचे। इनके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी यार्ड में पहुंच गई।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक यार्ड में रखा लाखों रुपये स्क्रैप जलकर राख हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि यार्ड में आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यार्ड में लगी डी पोल्यूशन मशीन से तेल व गैस निकालते समय आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग पर समय रहते हुए काबू पा लिया गया था। कितना  नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें