फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में भीषण आग: हापुड़ के शेखपुर खिचरा गांव में मचा हड़कंप, प्लास्टिक सामान जला; दमकल ने समय रहते पाया काबू

Tue, 13 Jan 2026 06:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में कबाड़ में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक सामान जलने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
कबाड़ में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा कोतवाली धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में पड़े कबाड़ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि यह कबाड़ फरगत पुत्र अन्स्मन्त का था, जिसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें