पुलिस के अनुसार मोहल्ला किशनगंज निवासी आरिफ की धौलाना रोड पर मैनकाइंड वेयर हाउस के सामने एक स्क्रैप फैक्टरी है। शनिवार दोपहर को किन्ही कारणों से फैक्टरी में रखी पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि स्क्रैप के आग लग गई। कुछ ही देर आस-पास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम को दी गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने आनन फानन में अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग पर टीम ने जल्द काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण सामने आया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।