फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाई दूज की रौैनक से चमके बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Thu, 23 Oct 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर शहर में मिठाई और उपहार की दुकानों पर रौनक रही। किराना की दुकानों पर सूखे नारियल (गोलों) की भी खूब बिक्री हुई। देर रात तक बाजारों में चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड, पुराना बाजार, अतरपुरा चौपला, फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला, मेरठ रोड सहित अन्य स्थानों पर मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ जुट गई। लोगो ने लड्डू, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला और काजू कतली जैसी पारंपरिक मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। मिठाइयों की बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

वहीं पूजन के लिए नारियल (सूखा नारियल), रोली, केसर, बताशा आदि की खरीदारी के लिए किराना बाजार में भीड़ रही। गोला 400 रुपये प्रति किलो तक बेचा गया। वहीं भाइयों ने गिफ्ट गैलरी पर जाकर बहनों के लिए चॉकलेट सहित अन्य गिफ्ट खरीदे। इसके अलावा कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल व अन्य उपहार दिए। ऐसे में बाजारों में दिनभर चहल पहल दिखाई दी। गोयल स्वीट्स के स्वामी संदीप गोयल ने बताया कि भाई दूज पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। इससे मिठाई विक्रेताओं को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


मिठाई और गोलों की खूब हुई बिक्री

गढ़मुक्तेश्वर। भाई दूज पर भाइयों के लिए बहनों ने जमकर मिठाई खरीदी। इसके अलावा नारियल-गोला और बताशों की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। गोले की मांग कई गुना बढ़ गई। बाजार में बहनों के उपहार के लिए लोगों की साड़ी, रेडीमेड गारमेंट, सराफ आदि की दुकानों से भी लोगों ने काफी खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें