फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मैराथन का आयोजन

Sat, 07 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को एनएच-24 पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मैराथन व हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन


इसी दिन पुलिस लाइन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पत्रकारों की टीम भी भाग ले सकेगी। वह शनिवार को जिला मुख्यालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डीएम ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ छिजारसी पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन पिलखुवा तक, मैराथन दौड़ 10 किलोमीटर की पिलखुवा रेलवे स्टेशन से हापुड़ एसएसवी इंटर कालेज तक, 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ बांके बिहारी डेंटल कालेज से
विज्ञापन


शुरू होकर एसएसवी कालेज पर पहुंचकर संपन्न होगी।  प्रशासन प्रत्येक दो किलोमीटर पर पानी व अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था करेगा। मैराथन को कमिश्नर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को पुलिस लाइन में

महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें जिला प्रशासन, बैंकर्स व पत्रकारों की टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा जिले के तीनों ब्लॉक से दो-दो टीमों का चयन किया जायेगा।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 40 हजार नये मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किये जायेंगे और उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई जायेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे और शपथ भी दिलायेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें