सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
कोहरे के चलते रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से हापुड़ पहुंचीं। ट्रेनों की देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को संगम एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, रानीखेत एक्सप्रेस 20 मिनट, फैजाबाद एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दस घंटे तीस मिनट, मसूरी एक्सप्रेस 15 मिनट, राज्यरानी एक्सप्रेस ढाई घंटे, इंटरसिटी एक घंटे, लखनऊ मेल डेढ़ घंटे व नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे, बरेली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आई।