फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ट्रेनें विलंब से पहुंची, यात्री हुए परेशान

Thu, 26 May 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
काफी दिनों से गड़बड़ ट्रेनों का शेड्यूल पटरी पर नहीं आ रहा है। ट्रेनों का विलंब से चलना रोजाना की बात हो गई है। गुरुवार को इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा-सवा घंटा देरी से आईं।
विज्ञापन


जबकि नौचंदी एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी दिनों से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। रेलवे अफसर ट्रेनों के लेट होने के पीछे तकनीकी खामी बता रहे हैं।

इससे यात्रियों को आने और जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा देर से आई।
विज्ञापन


बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस सवा घंटा देर से आई। जबकि अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देर से पहुंची। फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस पौन घंटा देर से आई।

इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों का शेड्यूल पिछले एक पखवाड़े से बिगड़ा पड़ा है। लेकिन रेलवे अफसर यात्रियों को सही जानकारी नहीं देते। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें