फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: पुलिस की गाड़ी के सामने ही तमंचे से की फायरिंग, युवकों ने मचाया उत्पात; लाठी-डंडे लेकर सड़क पर नाचे

Tue, 17 Nov 2026 11:21 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

भैंसा दौड़ में जीत के बाद युवकों ने हंगामा मचाया। उन्होंने गढ़ चौपला पर पुलिस के सामने तमंचे से फायरिंग की। आरोप है कि पुलिस ने देर से कार्रवाई की।
विज्ञापन
तमंचा लहराता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ गंगा मेले में शामिल होने जा रहे युवकों ने भैंसा दौड़ में जीत की खुशी में गढ़ नगर में जमकर उत्पात मचाया। गढ़ चौपला पर युवकों ने लाठी-डंडे लेकर सड़क के बीचोंबीच डांस किया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से खुलेआम हर्ष फायरिंग कर दी। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने पुलिस की गाड़ी के सामने ही गोली चलाई।

विज्ञापन


भैंसा दौड़ में जीत के बाद युवक अलग-अलग रास्तों से होते हुए गढ़ नगर पहुंचे थे। गढ़ चौपला पर पहुंचकर उन्होंने सड़क पर हुड़दंग शुरू कर दिया। लाठी-डंडे लेकर डांस करने के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। इसी बीच एक युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दिया और उसने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

घटना गढ़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई। जिस समय फायरिंग की गई, उसी दौरान पुलिस की गाड़ी भी वहां से गुजर रही थी। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर हथियार चलाता रहा। घटना के वीडियो में युवक तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है। आरोप है कि काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हटाकर रास्ता खुलवाया। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ राहुल यादव का कहना है वीडियो के आधार पर जांच कराकर कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें