फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली चोरी का भेजा 12 लाख का नोटिस, सदमे से उपभोक्ता की मौत

Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोती कॉलोनी निवासी एक उपभोक्ता को बिजली चोरी का 12 लाख का नोटिस बनाकर भेज दिया गया। कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके उपभोक्ता को एक लाख की रसीद थमाई गई, आरोप है कि इसके एवज में पांच लाख रुपये ले लिए गए। इस सदमे में उपभोक्ता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

मोती कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय शौकत ठेकेदार सांस का मरीज था। शौकत के पुत्र शादाब ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने चोरी पकड़े जाने की बात कह कर 12 लाख का नोटिस भेज दिया। परिवार पहले ही आर्थिक संकट में डूबा है, इस नोटिस को देखकर ही पिता शौकत सदमे में आ गए। कई बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाए। आरोप है कि उनसे पांच लाख रुपये मांगे गए, यह पैसा पिता ने जमा भी कर दिया। लेकिन इसके एवज में एक लाख की रसीद दी है। हालांकि इन आरोपों को निगम के अधिकारियों ने नकारा है, मौत से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।


नहीं घटाया जुर्माना-

बिजली चोरी में पकड़े जाने पर उपभोक्ता कार्यालय में आया जरूर था। लेकिन उसका जुर्माना कम नहीं किया गया, क्योंकि इसमें यह प्रावधान ही नहीं था। लगाए गए आरोप निराधार हैं।सौरभ दीक्षित, एआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें