फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पागल हो रहे कुत्ते, एक दर्जन लोगों को काटा

Tue, 09 May 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कुत्ते लोगों को काट रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भयंकर गर्मी से न सिर्फ लोग बेहाल हैं, बल्कि इसका जानवरों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुत्ते पागल होकर लोगों को काट रहे हैं। गांव धनौरा और उसके आसपास के क्षेत्र में कुत्तों ने दर्जन भर लोगों को काट लिया।
विज्ञापन


इन पीड़ितों को न तो सरकारी अस्पताल और न ही निजी मेडिकल स्टोरों पर एंटी रैबीज वैक्सीन मिल रही है। क्षेत्र के गांव धनौरा के ग्रामीण इस समय दहशत में हैं। ग्रामीण तपेश्वर त्यागी व कपिल शर्मा ने बताया कि गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में पांच- छह कुत्ते पागल अवस्था में घूम रहे हैं,

जिन्होंने पिछले दो दिनों में करीब आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्तों के काटने से घायल होने वालों में डॉ. जगत सिंह, रामबीर सिंह, रामबीर शर्मा, गुडिय़ा, सूरज, ओमबती आदि शामिल हैं। आलम यह है कि लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे भी गंभीर स्थिति यह है कि सरकारी अस्पतालों के साथ साथ मेडिकल स्टोर पर भी रैबीज के इंजेक्शन की किल्लत है।

कुत्ते के काटने से घायल डॉ. जगत सिंह ने बताया कि पूरे हापुड़ शहर में घूमने के बाद उन्हें बड़ी मुश्किल से केवल एक मेडिकल स्टोर पर ही रैबीज का इंजेक्शन मिल सका। पशु चिकित्सक वाईपी सिंह का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण कुत्ते पागल हो सकते हैं। ऐसे में कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत है।  

जिले के सरकारी अस्पतालों में पिछले डेढ़ माह से रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। इसके कारण कुत्ता काटने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वापस लौटकर प्राइवेट इलाज कराना पड़ रहा है।

इस मामले में सीएमओ डॉ. आरके सिंह का कहना है कि एआरवी के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें