फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा : स्याना रेलवे फाटक पर लगा जाम

Mon, 22 Feb 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर गंगा के लिए आए श्रद्धालुओं को ब्रजघाट और गढ़ में जाम का सामना करना पड़ा। एनएच-24 पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


वहीं स्याना रेलवे फाटक पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सैकड़ों वाहन घंटों अटके रहे। सोमवार को गंगा में चार लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

सोमवार को तड़के ही गंगा स्नान शुरू हो गया था। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

इस कारण एनएच 24 समेत आसपास की सड़कों ट्रैफिक ज्यादा रहा। गढ़ क्षेत्र में रेलवे का काम होने से बदरखा फाटक बंद होने के कारण स्याना फाटक पर सोमवार को अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन


फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ के कारण धर्मशालाए, आश्रम परिसरों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची थी। यहां तक की लोगों को गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान मुख्य स्नानघाट, आरती स्थल के पास लगी नावों से हो रही परेशानी को देखकर डीएसपी सतीश चंद पांडेय भड़क गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को तत्काल स्नानघाटों से नाव हटवाने का निर्देश दिया। बेरीकेडिंग को पार कर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को भी हिदायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें