फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लज्जापुरी का लाइन शिफ्ट कराने को ठेकेदार ने की वसूली

Sun, 17 Jul 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लाइन शिफ्ट कराने को ठेकेदार ने की वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबादी के बीच से हाईटेंशन लाइन को हटाने का झांसा देकर बिजली निगम के ठेकेदार ने कॉलोनी के लोगों से तीन लाख रुपये वसूल लिए। सबसे बड़ी बात यह है कि ठेकेदार इस काम के लिए निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के पास अप्रूवल लेने के लिए भी पहुंच गया।
विज्ञापन


हालांकि, फटकार के बाद उसने लोगों का पैसा लौटा दिया है। एसई ने पीड़ितों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया है। लज्जापुरी मोहल्ला में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन से वर्तमान में कहीं भी आपूर्ति नहीं दी जा रही है

लेकिन आए दिन इसमें करंट प्रवाहित होने से लोगों में दहशत बनी हुई है।नाम न छापने की शर्त पर मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित बिजलीघर पर लाइन को हटाने का प्रार्थना पत्र दिया था
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों ने लाइन हटाने के लिए पैसों की मांग की। छतों के ऊपर से मौत गुजरने से भय से लोगों ने अपने खर्च पर लाइन को उतरवाने का निर्णय लिया। इसका लाभ उठाकर निगम अफसरों के इशारे पर आरोपी ठेकेदार ने उनसे तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।

करीब 15 दिन बाद भी लाइन नहीं उतरी तो लोगों ने ठेकेदार से पैसे वापस करने की मांग की। लाखों रुपया हाथ में आने के बाद ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह लाइन हटवाने का अप्रूवल लेने निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गया।

उक्त अधिकारी ने ठेकेदार को जब फटकार लगाई तो उसने मोहल्लेवासियों का पैसा वापस कर दिया। इसकी शिकायत लेकर मोहल्लेवासी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भी पहुंचे। अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने मोहल्लेवासियों को जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें