फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशुओं में लंपी वायरस का अलर्ट, पांच हजार वैक्सीन मंगाई

Sat, 20 Sep 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अलीगढ़ में चार पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिलने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। इसे देखते हुए मुख्यालय से पांच हजार वैक्सीन मंगवाई गई हैं, जो सोमवार तक जिले में आ जाएंगी।
विज्ञापन


शरीर पर चकत्ते पड़ने के साथ कमजोर होने पर ग्रामीण पशुओं में लंपी वायरस की आशंका जताते हैं। यह पशुओं में खुरपका, मुहंपका जैसी बीमारियों की तरह तेजी से फैलती है। इसे रोकने के लिए टीकाकरण सबसे अधिक जरूरी है। प्रदेश में अभी अलीगढ़ में चार पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद लंपी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पूर्व में प्रभावित हुए क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू कराने के निर्देश जारी हुए हैं। इस वायरस के फैलने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में भी सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू होगा।




ये होता है लंपी वायरस

लंपी एक संक्रामक बीमारी है, जिसे गांठदार त्वचा रोग या लंपी स्किन डिजीज भी कहते हैं, जो मवेशियों में होती है और एक वायरस के कारण फैलती है। इस बीमारी में मवेशियों को तेज बुखार आता है। लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं और त्वचा पर गांठें पड़ जाती हैं। यह मक्खियों, मच्छरों और अन्य खून चूसने वाले कीड़ों के माध्यम से फैलता है। इससे पशु की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन



कोट -

अलर्ट को देखते हुए पांच हजार वैक्सीन मंगवाई गई हैं, जो सोमवार तक जिले में आ जाएंगी। लगातार गांवों में पशुओं की जांच के अलावा पशुपालकों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


- डॉ ओमप्रकाश, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें