फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल की वजह से रोकी लखनऊ एसी स्पेशल

Mon, 07 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह शटल पैसेंजर की वजह से स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के रुकने पर यात्रियों ने हंगामा किया। किसी प्रकार रेलवे अफसरों ने यात्रियों को शांत कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज दिल्ली जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन का यहां पहुंचने का समय सुबह 6.50 मिनट का है। रविवार को जब यह ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर आई तो तय समय से एक मिनट पहले ही इसे रवाना कर दिया गया।

इस ट्रेन के पीछे लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन आ रही थी। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने शटल को पहले निकाल दिया, जबकि एसी स्पेशल को स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन के रुकने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा की सूचना मिलने पर रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को शांत करा 25 मिनट बाद ट्रेन को  रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि शटल ट्रेन की वजह से ट्रेन को रोका गया था, क्योंकि वह इस ट्रेन से पहले सिग्नल मिलने की वजह से निकल गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें