फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु खरीदने के दौरान किसान से छीने डेढ़ लाख रुपये

Wed, 08 Jan 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी में पशु खरीदने के लिए आए किसान से साथी ने डेढ़ लाख की नकदी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। एसपी बरेली के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव दुनका निवासी बजरुल ने बताया कि उन्होंने गांव के रहने वाले सुल्तान व मकसूद से भैंस का बच्चा खरीदने के लिए कहा था। वहां पहले से खड़े मुस्ताक ने उसकी बातों को सुन लिया। उसी समय आरोपी ने उन्हें अच्छी किस्म के पशु खरीदवाने की बात कही। पीड़ित उसकी बातों में आ गया। उसके बाद आरोपी उन्हें लेकर 15 अगस्त को पशु खरीदने के लिए गढ़ कोतवाली के गांव अठसैनी आ गया। वहां उसने तीन पशु खरीद कर अपने साथियों को दे दिए। उसके बाद वह मुस्ताक के पास रुक गए। जहां आरोपी ने उसको सुनसान जंगल में ले जाकर पिटाई कर उससे डेढ़ लाख रुपये की नकदी छीन ली और भाग गया। पीड़ित ने एसपी बरेली को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी बरेली के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गढ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें