सिंभावली। क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी बस परिचालक ने तीन लोगों पर पिटाई कर 29 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी वसीम ने बताया कि वह प्राइवेट बस पर परिचालक है। दो दिन पूर्व वह बस से सवारी लेकर गढ़ जा रहा था। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के निकट पहुंचा तो तीन लोगों ने उसकी बस को रोक लिया। बस रुकने पर तीनों सवार हो गए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी हमला कर उससे करीब 29 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि पुलिस टिकट के रुपये के लेनदेन का मामला बताते हुए मामले की जांच कर रही है।