स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला से आगे जलभराव से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही है। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा है।
स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला से आगे काफी दूर तक बुधवार सुबह जलभराव हो गया। इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर छात्राओं का एक मात्र डिग्री कालेज, कई इंटर कालेज,
कई अस्पताल, बैंक, एक दर्जन से अधिक कालोनी समेत विभिन्न गांवों को जाने वाला मार्ग हैं। जलभराव की सूचना मिलने पर पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन मौके पर पहुंचे।
यहां उन्हें पता चला कि जलनिगम की ओर से जो नाला बनाया जा रहा है उन्होंने निर्माण कार्य के कारण पानी को रोक दिया है। इस पर पालिका अफसरों ने जलनिगम के अफसरों से वार्ता कर कहा कि तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।