फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नन्हे सितारों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा

विज्ञापन
बेम्बो ग्रोव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती डीएम। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
हापुड़। बैंबू ग्रोव स्कूल में शनिवार को स्टेपिंग-अप सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चों को डिग्री पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा पांच के बच्चों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रत्येक बच्चे को अलग-अलग मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नीले रंग के वस्त्र पहनकर समारोह में भाग लिया।

मुख्य अतिथि डीएम कविता मीणा रहीं, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। समय समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। संयुक्त सचिव अनुपम मिश्रा ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक प्रदीप सुंदर नारायण सिंह और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डॉ. राधा त्यागी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने कहा कि छोटे बच्चे किसी इमारत की नींव की तरह होते हैं। उन्हें मजबूत आधार देकर भविष्य के लिए तैयार करना विद्यालय की जिम्मेदारी है। समारोह का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें