समायोजन की मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने असमायोजित शिक्षामित्रों की सूची मांगी है। बीएसए ने शासन के निर्देश से डायट प्राचार्य को अवगत करा दिया है। जल्द ही शिक्षामित्रों की सूची शासन को भेज दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन पर ब्रेक लगा दिया था। हालांकि प्रथम बैच के शिक्षामित्रों का समायोजन हो चुका है।
जिले में दूसरे बैच के करीब 308 शिक्षामित्र अभी भी समायोजन से वंचित चल रहे हैं। मामले की गंभीरता पर शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के संबंधित अफसरों को पत्र जारी कर, असमायोजित शिक्षामित्रों की सूची मांगी है।
बीएसए एमपी वर्मा ने बताया कि शासन से असमायोजित शिक्षामित्रों की सूची मांगी गई है। जल्द सूची डायट प्राचार्य के माध्यम से ही शासन को जानी है।