फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस्तोई में लिंटर गिरने से सात पशुओं की मौत, युवक घायल

Sat, 16 Nov 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई में घेर का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें 18 पशु दब गए। जिनमें से सात पशुओं की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद जिंदा पशुओं को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


गांव दस्तोई निवासी जगपाल का गांव में ही मकान है और पास में घेर है। जिसमें वह पशु पालते हैं। शनिवार सुबह घेर का लिंटर भरभराकर कर गिर गया। इस दौरान 18 पशु दब गए। पशुओं को बचाने के लिए दौड़ा युवक आदर्श भी घायल हो गया, हालांकि गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अंकित वर्मा, सीएफओ मनु शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन और जेसीबी के माध्यम से टीम द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला गया। इनमें से पांच भैसों और दो भैंस के बच्चों की मौत हो गई। जबकि बाकी को सकुशल बचा लिया गया। पशु चिकित्साधिकारी ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए और अन्य पशुओं की जांच की।
विज्ञापन


एसडीएम अंकित वर्मा ने बताया कि मकान का लिंटर गारे की चिनाई पर डाला गया था। बीम भी सही तरीके से नहीं डाले गए थे। यही हादसे का कारण बना। किसान को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें