फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचटी लाइन पर काम के दौरान करंट से झुलसा लाइनमैन

विज्ञापन
सिंभावली थाने में परिजनों के साथ तहरीर देने पहुंची झुलसे संविदाकर्मी फुरकान की पत्नी। स्रोत सोश
विज्ञापन
सिंभावली। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर में 11 केवी बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन के मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। झुलसे कर्मचारी की पत्नी ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद जानबूझकर लाइन चालू कर दी गई, जिससे उसके पति करंट की चपेट में आ गए। पीड़िता ने पूरे मामले में हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गढ़ के दौताई गांव निवासी समीना ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उनके पति फुरकान 33/11 केवी उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता का आरोप है कि 12 जून की शाम करीब चार बजे फुरकान ने नियमानुसार शटडाउन लेकर ढाना फीडर के गांव सरुरपुर के 11 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसी दौरान उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात टीजीटू ने बिना शटडाउन वापस लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। अचानक लाइन में करंट दौडऩे से फुरकान गंभीर रूप से झुलस गए और ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को तत्काल हापुड़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

समीना का आरोप है कि यह जानबूझकर की गई हरकत है। उन्होंने टीजीटू के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने और हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले में सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें