हापुड़। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्गों को आरक्षण का पूर्ण लाभ न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा है।
समिति के राष्ट्रीय सचिव नंदकिशोर सैनी ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश में 68000 शिक्षकों की भर्ती में आरक्षित वर्गों को 27 प्रतिशत व 21 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। आरक्षित वर्गों को आरक्षण का पूर्ण लाभ न देना संविधान के विरुद्ध है। आरक्षित वर्गों के आरक्षण में घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
-