अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर 15वें दिन भी धरना जारी रखा। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
साथ कहा है कि पांच दिन तक उनका धरना स्थगित रहेगा। ऑल इंडिया आशा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अंबरीश कौशिक ने कहा कि आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वस्थ्य सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। लेकिन उनका वेतन कम होने के चलते परेशानी हो रही है।
इसको लेकर संघ काफी दिनों से कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, वेतन बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग कर रहा है। इस संबंध में आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पांच दिन के अंदर मांगों का निस्तारण करने की मांग की है।
साथ ही कहा है कि फिलहाल पांच दिन उनका धरना प्रदर्शन स्थगित रहेगा। इस मौेके पर गीता, प्रवीण, अंजना शर्मा, शरलेश, कविता चौधरी, बबीता, सविता, रेखा, सुमित्रा, पुष्पा, विमल शर्मा, ब्रजेश, मंगतेश, रीना शर्मा, निशा, मिथलेश उपाध्याय, गीता, नीलम आदि मौजूद रहीं।