फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अट्टा धनावली के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 27 Feb 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर और अट्टा धनावली के जंगल में बुधवार रात ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। एक कार से बनाया गया तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


वीडियो में तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा हुआ नजर आ आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी रविंद्र अपने पुत्र के साथ कार से गांव आ रहे थे। तभी गाड़ी की रोशनी में सड़क पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे छिप गया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया।

ग्राम प्रधान अनीता हूण ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर से एलान कराया। बृहस्पतिवार की सुबह खेतों पर कार्य करने गए लोगों को भी तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम सरिता भट्ट, भारत सिंह, रवि कुमार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ तेंदुए को ढूंढने के लिए कांबिंग की। वन रेंजर मुकेश कांडपाल ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि टीम जंगल में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धनौरा में भी तेंदुआ दिखाई देने का दावा

वहीं गांव धनौरा के ग्रामीणों ने भी गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। ग्रामीणों का दावा है कि बुधवार रात तेंदुए ने कुत्ते पर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें