फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 18 Sep 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अठसैनी में तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। वहीं, वन विभाग का कहना है कि जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी मोहिद उर्फ गफूरा और मोहन पाल अपने साथियों के साथ खेत पर चारा काट रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर उनके सामने आ गया। तेंदुए को देखकर किसान लाठी-डंडे लेकर तैयार हो गए। इस दौरान युवक ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। किसानों का कहना है कि इसी बीच सामने से बाइक पर आ रहे नफीस पर अन्य तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को झपटते देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर खेतों से निकल कर किसान रास्ते की ओर भागे। इस दौरान किसानों ने देखा कि पास में ही सूरज के खेत के बाहर सड़क के पास एक और तेंदुआ मौजूद है। कुछ ही समय के अंतराल पर तीन स्थानों पर तेंदुए देखकर किसानों में दहशत बन गई।
विज्ञापन


रेंजर करन सिंह ने बताया कि सूचना के बाद विभाग की टीम ने गांव के जंगल में पहुंचकर जांच की। लेकिन, कहीं भी तेंदुए के पदचिन्ह नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें