सिंभावली। क्षेत्र के गांव सालारपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव निवासी अजयपाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि 11 सितंबर को उसके पास गांव निवासी जतन सिंह का फोन आया। उसने बताया कि तुम्हारा भाई जितेन्द्र गांव निवासा मनीराम की नलकूप पर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंच गए। जहां देखा कि जितेन्द्र बेहोश मिला। वहां से वह उसको पड़ोसी गांव स्थित चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए ले गए। होश आने पर जितेन्द्र ने बताया कि उसको गांव निवासी दुष्यंत, सोबीर, गांधी ने गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो दुष्यंत ने उसकी गर्दन पर डंडे से वार कर दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।