फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में रंजिशन हमला कर वकील को किया घायल, मेरठ रेफर

Sat, 21 Feb 2026 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
वकील घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नगर के मीरा रेती निवासी वकील को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के अस्पातल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मीरा रेती निवासी जितेंद्र कुमार राणा कचहरी में जूनियर अधिवक्ता हैं। शनिवार की सुबह वह पास के गांव गडावली के जंगल में स्थित अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। उनके परिजनों ने बताया कि खेत पर पहुंचते ही वहां पर पहले से ही मौजूद नगर के ही करीब आधा दर्जन युवकों ने जितेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

आरोपियों के हमले से जितेंद्र लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। किसानों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद खेत पर पहुंचकर परिजनों ने घायल को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों  ने प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। लेकिन, सूचना के आधार पर मामले की जांच कराते हुए हमलावरों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें