फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन पुराने नोट जमा करने को उमड़े लोग

Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
विज्ञापन
Bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बैंकों में पुराने नोट जमा करने के लिए शुक्रवार को दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक में अतिरिक्त काउंटर खोले गए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण ग्राहकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा पुराने नोट जमा करने की आखिरी डेट के चलते शुक्रवार सुबह से ही ग्राहक बैंकों में पुराने नोट जमा करने के लिए पहुंचने लगे थे। इस दौरान बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्राहक दीपक, हरीश और कुलदीप ने बताया कि तीन हजार रुपये के पुराने नोट थे। काफी दिन से जमा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण जमा नहीं कर पा रहे थे। आखिरी दिन किसी तरह से वह नोट जमा कर पाए।
विज्ञापन


एसबीआई शाखा प्रबंधक चरण सिंह गौतम ने बताया कि आखिरी दिन पैैसे जमा करने से कोई वंचित न रह जाए, इसका ध्यान रखते हुए एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया था। बैंक आए सभी ग्राहकों का पैसा जमा हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें