पिलखुवा। नगर के कर दाताओं के लिए नगर पालिका ने ओटीएस योजना की शुरूआत की थी। ओटीएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि जिन करदाताओं ने आंशिक भुगतान किया है या अभी भुगतान नहीं किया, वह 15 दिसंबर तक पूरी राशि जमा कर दें। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर ब्याज में छूट का लाभ रद्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शहर के सभी 25 वार्डों में रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए गए थे। शिविरों में करदाताओं को योजना की जानकारी दी गई और लोगों ने इसका लाभ भी उठाया।