फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किरायेदार की बेटी को घर में अकेला देख मकान मालिक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया। किशोरी के पिता ने थाने में एससीएसटी एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव स्थित मकान में राज मिस्त्री का काम करने वाला व्यक्ति परिवार के साथ किराये पर रहता है। शनिवार की रात उसकी बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे। आरोप है कि शराब के नशे में धुत मकान मालिक ने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। जिसके बाद घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें