गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति घर में रोज शराब पीकर आता है और गाली गलौज कर उसकी पिटाई करता है। शनिवार रात को वह सो रही थी, तभी उसका पति शराब के नशे में आया और उसके कान पर दांत से काट लिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हुए और घायल महिला को निजी चिकित्सक के भर्ती कराकर उपचार दिलाया। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने कहा कि संबंधित मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद