फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाखों कर दिए खर्च, खत्म नहीं हुआ एक भी ब्लैक स्पॉट और अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । छह से अधिक विभाग मिलकर भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में होने वाले निर्णयों पर अमल नहीं कर रहे हैं। लाखों खर्च के बाद भी ब्लैक स्पॉट और अवैध कट पर हादसे जारी हैं। जबकि, डीएम हर माह बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगा रही हैं। इसके बाद भी एक ब्लैक स्पाॅट तक सूची से बाहर नहीं निकल सका है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों में जनपद में कुल 21 ब्लैक स्पाट हैं। इसमें से 15 ब्लैक स्पॉट अकेले राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर हैं। कुल सभी ब्लैक स्पाट राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर ही है। वर्ष 2021 में भी जिले में इतने ही ब्लैक स्पॉट थे, जो आज भी बरकरार हैं। अब आगामी दिनों में सर्दियों की शुरूआत होगी। इसके साथ ही कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में ब्लैक स्पॉट और अवैध कट पर होने वाले हादसों को रोकना बड़ी चुनौती है। सरकारी आंकड़ों में पिछले तीन महीने में जिले में सड़क दुर्घटनाएं तो कम हुई हैं, लेकिन अब सर्दियों के साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ेंगी। जबकि, इन ब्लैक स्पॉट और अवैध कट को खत्म करने के लिए लगातार उच्च अधिकारी निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी कोई बेहतर कदम अब तक नहीं उठाया गया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इन ब्लैक स्पॉट और अवैध कट को खत्म करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस सहित अन्य विभागों का भी है। इसके बाद भी धरातल पर एक भी ब्लैक स्पाॅट खत्म नहीं हुआ है।



जिले में इन जगहों पर हैं ब्लैक स्पॉट

- सरस्वती मेडिकल कालेज के पास

- मारवाड़ तिराहा

- पिलखुवा बस स्टेशन क्षेत्र

- जेएमएस कालेज कट

- ब्रजनाथपुर ब्रिज

- हापुड़ नगर में मेरठ फ्लाईओवर

- बदनौली चौराहा

- कंदौला गेट

- सिंभावली मिल गेट फ्लाईओवर के पास

- सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास

- खुड़लिया बाइपास

- गांव अल्लाबख्शपुर

- सबली कट

- निजामपुर कट फ्लाईओवर के पास

- ततारपुर फ्लाईओवर और गोल चक्कर

- मंसूरपुर कट

- टियाला

- बाबूगढ़ थाने से ग्राम सिमरौली कट

- कुचेसर चाैपला, फ्लाईओवर

- ब्रजघाट

- छिजारसी टोल, जिंदल नगर फ्लाईओवर



अल्लाबख्शपुर कट पर फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर भी नहीं दिया ध्यान

पिछली बार हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अल्लाबख्शपुर कट पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई के अधिकारियों को दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। जबकि, यहां पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन




हाईवाें पर नहीं लगे ऑनलाइन कैमरे

डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर ऑनलाइन कैमरे लगाकर तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने के निर्देश दिए थे। इस ओर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।



यह कहते हैं अधिकारी

पिछली बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को ब्लैक स्पाॅट कम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चार ब्लैक स्पॉट पर पीडब्लूडी ने कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन


- रमेश चौबे, एआरटीओ प्रवर्तन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें