फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

Tue, 24 Sep 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पबला रोड स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचाराधीन महिला संदिग्ध परिस्थिति में चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी 45 वर्षीय किरन देवी पत्नी सुखपाल सिंह को पथरी एवं हृदय की समस्या होने पर परिजनों ने 20 सितंबर को उपचार के लिए जीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने महिला को अस्पताल के चौथी मंजिल स्थित कमरे में भर्ती कराया था, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की देर शाम महिला संदिग्ध परिस्थिति में ऊपर से गिर गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति कैंटीन से खाना लेने के लिए गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि महिला के पति ने अस्पताल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कोट -

महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी चौथी मंजिल से गिरकर उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के आरोप पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा हैं। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।



मृतका एवं उसके पति का आपस में विवाद चल रहा था, जिसका उनके पास वीडियो भी है। महिला ने स्वयं छलांग लगाई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतका का उपचार अभी तक निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन


मनोज सिसोदिया, उप निदेशक, जीएस अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें