फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: झाड़-फूंक के बहाने महिला से की शर्मनाक हरकत

Sun, 07 Dec 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने पहुंची महिला के साथ तांत्रिक ने शर्मनाक हरकत कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह सिर दर्द का उपचार कराने के लिए अपनी बच्ची के साथ झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास गई थी। बच्ची बाहर बैठी रही और वह अंदर चली गई। पीड़िता के अनुसार इलाज का बहाना लेकर आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसके पति को नुकसान पहुंचाया जाएगा। घटना से घबराई महिला ने अगले दिन पति को पूरी बात बताई।पीड़िता रविवार को पति के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। सीओ अनीता चौहान का कहना हैं कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी रहीस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें