फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे किनारे खड़ी बस से भिड़ी कार, चार माह के बच्चे की मौत

Sun, 07 Dec 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार की रात हाईवे-9 पर सड़क किनारे खड़ी निजी बस में पीछे से आ रही कार भिड़ गई। हादसे में चार माह के बच्चे अदविन निवासी द्वारका, दिल्ली की मौत हो गई। वहीं, बच्चे की मां और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें चिकित्सकों ने उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित द्वारका निवासी अनिल सचदेव की पत्नी मिनी सचदेव शनिवार की रात अपनी बहन भावना निवासी संभल के घर गईं थी। जहां से वह अपने चार माह के बेटे अदिवन और बेटी दिसानी के साथ टैक्सी में सवार होकर दिल्ली लौट रही थीं। देर रात जैसे ही कार क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट हाईवे 9 पर पहुंची। चालक जयप्रकाश अंधेरे में हाईवे किनारे खराब खड़ी निजी बस को नहीं देख सका। इस कारण उनकी कार बस से भिड़ गई। हादसे में मिनी सचदेव, अदिवन और दिसानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार माह के बच्चे अदिवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक व परिचालक की तलाश कराई जा रही हैं। मृतक बच्चे के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें