फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करंट लगने से नीचे खड़े ट्रैक्टर पर गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
मृतक रविंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हापुड़। पटना मुरादपुर में फैक्टरी को बिजली का नया कनेक्शन देने के लिए लाइन बनाने के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से नीचे खड़े ट्रैक्टर पर जा गिरा। बुरी तरह घायल मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा के किला मवी निवासी 35 वर्षीय रविंद्र कुमार हापुड़ में ही ऊर्जा निगम की ठेकेदारी करने वाले ठेकेदारों के यहां काम करता था। सोमवार को पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके में एक फैक्टरी को नया कनेक्शन देने के लिए लाइन बनाने का कार्य चल रहा था।

साथी मजदूरों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन जोकि बंद थी, अचानक से उसमें करंट आ गया। करंट लगते ही रविंद्र पोल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य मजदूर को भी हल्का करंट लगा। अस्पताल ले जाते समय रविंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक रविंद्र पिछले करीब आठ साल से हापुड़ की आदर्शनगर कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल में ही रह रहे थे।
विज्ञापन


एसडीओ तृतीय ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि रविंद्र खंभे के नीचे खड़े ट्रैक्टर पर गिरा था, इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। एक फैक्टरी को कनेक्शन देने के लिए लाइन बनाते समय हादसा हुआ। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें