धौलाना। यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक कंपनी का मजूदर शराब के नशे में पानी टंकी से कूदकर जान दे दी।
जिला फिरोजाबाद के गांव सतारा निवासी अमित पिछले कुछ समय से यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित फैक्टरी में काम करते थे। वह कंपनी परिसर में बने श्रमिक आवास में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को अमित शराब के नशे में धुत थे और किसी तरह पानी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए और नीचे कूद गए। टंकी से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। संवाद