फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से ढहा मजदूर का कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुड़लिया में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को मजदूर परिवार का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया निवासी परमा अपने परिवार के साथ लंबे समय से एक जर्जर कच्चे मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान अचानक मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। उस समय वह, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से सभी की जान बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले हुई बारिश में भी मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया था और पीड़ित परिवार को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को न तो आवास मिला और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और बच्चों की सुरक्षा की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पवन यादव ने बताया कि टीम को भेजकर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी मदद करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें