सिंभावली। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल के नाम नायब तहसलीदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें राम मंदिर के चढ़ावे चोरी की निष्पक्ष जांच समेत अन्य मांग की गईं।
क्षेत्र की गन्ना समिति के परिसर में हुई बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि राम मंदिर में चंदे की चोरी की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराई जानी चाहिए। इसके अलावा प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पुस्तकालयों व हॉस्टलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए अग्रिशमन उपकरणों की जांच भी लगातार कराई जानी चाहिए। मेरठ जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पेपर लीक, चीनी मिलों से किसानों का भुगतान, ब्रजघाट टोल प्लाजा को हटाए जाने, कांवड़ यात्रा से पहले क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, मंदिरों के आसपास सफाई कराने की मांग की। सुनील शर्मा, आबिद सैफी, अजय शर्मा, धर्मवीर कश्यप, नितिन निर्वाण आदि मौजूद रहे।