फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच घंटे देरी से आई कुंभ स्पेशल ट्रेन

Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों के निरस्त होने के साथ ही लेटलतीफी भी रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को कुुंभ स्पेशल पांच घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके साथ ही अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चली।
विज्ञापन

फाफामऊ जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही (04661) कुंभ स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, दिल्ली जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन जाने वाली (04022) कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे, बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, 30 मिनट की देरी से स्टेशन आई।

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से माल्दा टाउन जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा, फाफामऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली (04021) कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे, कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा, सूबेदारगंज से चलकर उधमपुर को जा रही उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते मेगा ब्लॉक चल रहा है, जिस कारण ट्रेनों का संचालन पीछे से ही घंटों देरी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें