अब तक जैसे-तैसे जुगाड़ कर या अपने घरों से बर्तन लाकर मिड डे मील खा रहे बच्चों ने शुक्रवार को सरकारी थाली में खाना खाया। शुक्रवार को क्षेत्र के 49 स्कूलों में बच्चों को बर्तन वितरित किए गए।
शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में स्टील के बर्तनों में भोजन परोसे जाने के लिए प्रति स्टूडेंट एक थाली और एक गिलास वितरित किए जाने के आदेश थे। इसके तहत शुक्रवार को 49 स्कूलों में पांच हजार बर्तन बांटे गए।
ट्यला व सरावा में सीडीओ कुणाल सिल्कु, गोयना में परियोजना निदेशक, मुरर्शदपुर में एडीएम रजनीश राय व हरसिंहपुर में एसडीएम प्रेम प्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बर्तन पाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि शेष स्कूलों में भी जल्द ही बर्तन वितरित कर दिए जाएंगे।