फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दामाद के अपहरण की कोशिश का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव गड़ावली निवासी किसान ने कार सवार चार युवकों पर उनके दामाद के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामौतार ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि जनपद अमरोहा के गांव खुंगावली में उनकी बेटी की ससुराल है। दो दिन पहले खुगांवली निवासी उनके दामाद राजू उनके घर पर आए थे। जो मंगलवार को किसी काम से गढ़ नगर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि नगर के मीरा रेती चौक पर पहुंचने के दौरान कार सवार चार युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने उनके दामाद को रोक लिया। आरोपी युवक जबरन उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर ले जाने लगे। राजू के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को आता देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें